Home Crime शादी की सालगिरह के दिन घर में SDM के चालक ने मौत...

शादी की सालगिरह के दिन घर में SDM के चालक ने मौत को लगाया गले

189
0

रेवाड़ी (एकता): रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित एम्पलाइज कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब एसडीएम के चालक ने शादी की सालगिरह के दिन ही घर में खुदकुशी कर ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना के समय घर पर कोई नहीं था। गढ़ी बोलनी रोड स्थित एम्पलाइज कॉलोनी निवासी सूरतानंद उर्फ सूरज (27) रेवाड़ी एसडीएम के पास बतौर ड्राइवर नियुक्त था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह अपने घर लौटा था। अचानक उसने मौत को गले लगा लिया। उसी दिन उसकी शादी की सालगिरह थी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा हैं कि सूरज के पिता अशोक कुमार डीसी की गाड़ी चलाते हैं। फिलहाल मृतक के आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here