Home Haryana करनाल में सड़क किनारे मिली नाबालिग का शव.. भाई पर हत्या का...

करनाल में सड़क किनारे मिली नाबालिग का शव.. भाई पर हत्या का शक

197
0

Karnal, 20 August-इंद्री उपमंडल के गढ़ीबीरबल–उमरी रोड पर सोमवार सुबह सड़क किनारे मिली नाबालिग बच्ची के शव की पहचान हो गई है। मृतका 16 वर्षीय युवती उत्तर प्रदेश के कैराना गांव की रहने वाली थी। माता-पिता के निधन के बाद वह अपनी बहन के साथ रह रही थी।

SP बोले जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि रविवार को युवती का अपने भाई के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद से भाई फरार है। घटनास्थल से पुलिस को एक चिट भी मिली है, जिस पर दो मोबाइल नंबर दर्ज हैं। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है और पुलिस भाई पर शक कर रही है।करनाल पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस और क्राइम सीन जांच टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here