Home Haryana अंबाला में इस मंदिर का अनोखा इतिहास, दूर-दूर से दर्शन के लिए...

अंबाला में इस मंदिर का अनोखा इतिहास, दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं श्रद्धालु

231
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में कई प्रसिद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं। जिनका अपना खास इतिहास है। यहां आज भी पुराने ऐतिहासिक स्थलों की झलक देखने को मिलती है। खास बात यह है कि हरियाणा में जैन धर्म का एक अनोखा तीर्थ है, जो अपने आप में काफी प्रसिद्ध है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अंबाला शहर के सर्राफा बाजार में बना भगवान सुपार्श्वनाथ जी को समर्पित श्वेतांबर मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 129 साल पहले स्वर्गीय जैनाचार्य विजयानंद सूरी जी महाराज ने करवाया था। कई श्रद्धालुओं का कहना है कि 15 साल पहले इस मंदिर में भगवान की मूर्ति पर केसर की बारिश हुई थी। तब से लेकर इस मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी श्रद्धा है।

मान्यता है कि इस मंदिर में एक बार बहुत तेज बारिश होने लगी थी तब गुरुदेव ने अपना अंगवस्त्र दिया और कहा कि इसे गुंबद के पास रख दो। उसके बाद अचानक बारिश बंद हो गई। उसके बाद प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस मंदिर में सच्चे मन से कुछ मांगने पर हर किसी की मनोकामना पूरी होती है। यह मंदिर सिर्फ संगमरमर पत्थरों का बना हुआ है। दरवाजों भी पीतल के हैं। पुरानी शैली की तर्ज पर इस जैन मंदिर का निर्माण हुआ है। इन मंदिरों में किसी प्रकार का प्रसाद नहीं चढ़ता। हर साल इस मंदिर में दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here