अंबाला (एकता): हरियाणा में पंचायत चुनावों के बाद अब नगर निगम चुनावों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बता दें कि प्रदशे में अब नगर निगम चुनाव होने वाले हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता प्रारूप सूची जारी कर दी हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार 21 अप्रैल तक दावे और आपत्ति मतदाता दर्ज करवा सकते हैं। आयोग ने 4 नगरपरिषदों और 22 नगरपालिकाओं के होने वाले चुनावों के मद्देनजर जारी सूचियों में यह तिथि निकाली है।
जानिए किन जिलों में होंगे चुनाव
नगर परिषद अंबाला, जाखल मंडी, आदमपुर, बेरी, जुलाना, सीवन, सिरसा, थानेसर और नगर पालिका बराड़ा, बवानी खेड़ा, सिवानी, लोहारू, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानौर के आम चुनाव के लिए संबंधित उपायुक्तों द्वारा प्रारूप मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई है। आयोग ने नगर निगम चुनावों को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि चुनावों में उन्हीं व्यक्तियों के नाम नगर परिषद, नगर पालिकाओं की मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे, जिनके विधानसभा की मतदाता सूची में नाम दर्ज होंगे। उसके बाद ही वह व्यक्ति अपना नाम नगर परिषद नगरपालिका की मतदाता सूची दर्ज करवाने हेतु आवेदन कर सकता है।







