Home Hisar गणित ओलंपियाड में आदिश जैन का कमाल, भारत को दिलाया रजत पदक

गणित ओलंपियाड में आदिश जैन का कमाल, भारत को दिलाया रजत पदक

240
0

Hisar, 27 July-ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट में आयोजित 66वें इंटरनेशनल मैथमेटिकल ओलंपियाड (IMO) में भारत ने दुनिया के 110 देशों में 7वां स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान रचा। देश को मिले 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक में से एक रजत पदक हिसार के आदिश जैन ने जीतकर हरियाणा सहित पूरे भारत को गर्व से भर दिया।

एक्स-एक्सिस मैथ्स के छात्र  है आदिश जैन

आदिश, एक्स-एक्सिस मैथ्स इंस्टीट्यूट के छात्र हैं, जिनके मार्गदर्शक गगनदीप सर रहे हैं। आदिश की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, डॉ. विक्रम और डॉ. वनीता जैन ने गहरी खुशी और गर्व व्यक्त किया।आदिश का कहना है –“अब भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी क्षमताएं किसी भी देश से कम नहीं हैं।”गगनदीप सर ने उनकी प्रतिभा को “असाधारण” बताया और कहा कि आदिश जैसा समर्पण और गति विरले देखने को मिलती है।

गौरतलब है कि आदिश को अमेरिका के प्रतिष्ठित MIT से भी MSc Mathematics का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इम्पीरियल कॉलेज लंदन (World Rank 2) को चुना और अब वहीं अध्ययनरत हैं।यह सफलता केवल एक छात्र की नहीं, बल्कि भारत के युवा गणित प्रतिभाओं की संभावनाओं की मिसाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here