Home Palwal CET-2025 परीक्षा पलवल में शांतिपूर्वक सम्पन्न, परीक्षार्थियों ने की व्यवस्थाओं की सराहना

CET-2025 परीक्षा पलवल में शांतिपूर्वक सम्पन्न, परीक्षार्थियों ने की व्यवस्थाओं की सराहना

179
0

Palwal, 27 July-पलवल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा CET-2025 ग्रुप-C परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। प्रशासन और पुलिस ने मिलकर बेहतरीन व्यवस्था की, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

फरीदाबाद और नूंह से आए परीक्षार्थियों के लिए पलवल जिले में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां सुबह और शाम दोनो सत्रों में परीक्षा आयोजित हुई।गांव अगवानपुर, सेक्टर-21 पलवल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एक विशेष शटल पिकअप प्वाइंट बनाया गया था, जहां से रोडवेज द्वारा परीक्षार्थियों को लाया गया। वहां से आगे की यात्रा स्कूल बसों द्वारा परीक्षा केंद्रों तक करवाई गई।परीक्षार्थियों से व्यवस्था को लेकर फीडबैक भी लिया गया, जिसमें अधिकांश ने सरकार और प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here