हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने इंडिया गठबंधन जमकर निशाना साधा।वहीं लोकसभा चुनाव मे बीजेपी की जीत का भी दावा किया और हिमाचल प्रदेश की सियासी हलचल को लेकर भी प्रतिक्रिया दी ।
कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयार है।मोदी सरकार ने धारा 370 हटाई,जनता उन्हें 370 सीटो का आशीर्वाद देगी,वही एनडीए सरकार 400 पार पर जीत दर्ज करेगी।लोकसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा की अभी हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है इस पर शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा। वहीं उन्होंने कहा कि चुनाव समिति लोकसभा प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करके शीर्ष नेतृत्व को भेज देगी आगे का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।।जल्द ही लोकसभा प्रत्याशियों के नाम घोषित हो जायेंगे।वही हिमाचल की सियासी हलचल पर उन्होंने कहा वो उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है लेकिन कोई तो बात होगी जो उनके विधायक इतने नाराज है और उन्होंने पार्टी के विरुद्ध जाकर वोट किया। कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि इंडिया गठबंधन से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा और इंडिया गठबंधन के जो हालात दिख रहे हैं उसके अनुसार इंडिया गठबंधन चलने वाला नहीं है गठबंधन को छोड़ छोड़ कर लोग जा रहे हैं।







