Home Haryana साढोरा में स्वांक के आटे से फूड प्वाइजनिंग..मरीजों की संख्या बढ़कर हुई...

साढोरा में स्वांक के आटे से फूड प्वाइजनिंग..मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 93

278
0
यमुनानगर,2 अप्रैल –यमुनानगर जिले के साढोरा में स्वांक का आटा खाने से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। साढोरा में अभी तक 93 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें 62 मरीजों का इलाज साढोरा के CHC तो 31 का इलाज आसपास के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।यमुनानगर जिले की साढोरा कस्बे में नवरात्र के पहले स्वांक का आटा खाने से फूड प्वाइजनिंग हो गई जिनमें से 93 मरीजों का इलाज प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में चल रहा है। कल तक यह संख्या 62 था लेकिन अब इसकी संख्या 93 तक पहुंच गई है।
खाद्य आप्रति विभाग ने आटा चक्की के लिए सैंपल
फूड प्वाइजनिंग की खबर सुनते यमुनानगर खाद्य विभाग अलर्ट हो गया और आज खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने उन दुकानों पर छापे मारे हैं जहां से स्वांक का आटा खरीदा गया था। छापेमारी की खबर सुनते ही कुछ दुकानदारों ने तो दुकान के शटर बंद कर दिए। लेकिन टीम कुछ दुकानों के आटे के सैंपल अपने साथ लेकर गई है। महिला चिकित्सा अधिकारी सुमिता ने बताया कल देर शाम साढोरा  CHC में पेट दर्द, उल्टी और सर दर्द की शिकायत के मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ने लगी, जब देखा गया तो उनमें पाया गया कि उन्हें फूड प्वाइजनिंग है। कल तक इसका आंकड़ा 62 था लेकिन अब यह 93 तक पहुंच गया है। पांच मरीजों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर भी कर दिया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी अमित चौहान ने बताया हमने कहीं दुकानों के सैंपल लिए हैं और उनके सामान आते को लैब में भेजा जाएगा उसके बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here