Home Haryana हरियाणा में फिर बरसा मानसून: 20 जिलों में यलो अलर्ट, कई जगह...

हरियाणा में फिर बरसा मानसून: 20 जिलों में यलो अलर्ट, कई जगह तेज बारिश के आसार

214
0

हरियाणा  |  हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 20 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं, जहां भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश:

कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और सिरसा में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अब तक सामान्य से 24% अधिक बारिश

IMD के आंकड़ों के मुताबिक, 21 जुलाई तक हरियाणा में औसतन 154.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक राज्य में 191.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

सबसे ज्यादा बारिश

  • यमुनानगर: 436 मिमी
    सबसे कम बारिश
  • कैथल: 90.4 मिमी

सबसे गर्म जिला

  • महेंद्रगढ़: सोमवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

25 जुलाई तक बदलेगा मौसम

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 25 जुलाई तक राज्य के मौसम में लगातार बदलाव होगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश और तेज हवाओं की भी संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here