कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- कांग्रेस ओबीसी सेल के प्रदेश संयोजक एवं जिला पानीपत प्रभारी प्रवीण कश्यप दयालपुर की अगुवाई में आज उमरी आई टी आई प्रधान विकास गिल व सैकड़ो की संख्या में युवा पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने परवीन कश्यप की अगवाई में कांग्रेस का दामन थामा.पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने सभी युवाओं का पार्टी में आने पर स्वागत किया और पार्टी में शामिल होने वाले नए कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका पहना कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प दिलाया।
अरोड़ा ने युवाओं को कहा कि पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का पूरा मान सम्मान किया जाएगा। उन्होंने नए जुड़े कार्यकर्ताओं से कहा कि अब सब युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। वहीं युवाओं ने पार्टी पार्टी को आगे ले जाने की बात कही. पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सांझे उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के डॉक्टर सुशील गुप्ता है। निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी पूरे तन मन धन से आप नेता डॉक्टर सुशील गुप्ता को समर्थन देते हुए कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से जीतने का काम करेंगे। वही पानीपत प्रभारी प्रवीण कश्यप दयालपुर ने कहा कि निश्चित रूप से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहा है और एक नए बदलाव की ओर अग्रसर हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार भाजपा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता पलट करते हुए युवा कांग्रेस की सरकार बनाएगी।







