यमुनानगर (एकता): यमुनानगर में एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला टीम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां यूएचबीवीएन के असिस्टेंट लाइनमैन (एएलएम) अकबरपुर निवासी ऋषिपाल को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार गोलनपुर निवासी सचिन कुमार से बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। फिलहाल पंचकूला टीम ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सचिन ने शिकायत में बताया कि वह अपनी मां के नाम से बिजली कनेक्शन लेना चाहता था। उसने इस बारे में जोडियो सब डिवीजन के तहत गांव हरनौल में कार्यरत असिस्टेंट लाइनमैन ऋषिपाल से बात की। कनेक्शन लेने के लिए उन्होंने दस हजार रुपए देने को कहा था। उसने कहा कि यह सब मुझे फंसाने के लिए किया जा रहा है।







