Home Haryana रोहतक में स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को...

रोहतक में स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

226
0

रोहतक (अंकुर कपूर): रोहतक लिंगानुपात के मामले में बदनाम हरियाणा प्रदेश में लिंगानुपात का सुधार होना शुरू हो गया है। रोहतक जिले के टीटोली गांव में अब हजार लड़कों के ऊपर 1333 लड़कियां हैं और रोहतक जिले में लिंगानुपात सुधार में पहला स्थान प्राप्त किया है सरकार ने भी गांव की 6 बेटियों को डेढ़ लाख रुपए देकर सम्मानित किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की सख्ती और लोगों की जागरूकता की वजह से यह संभव हो पाया है। इसलिए वे लोगों से अपील करते हैं की बेटियां बेटों से कम नहीं है।

वीओ:- वर्ष 2021 के दौरान आए लिंग अनुपात के आंकड़ों में अब रोहतक जिले का टीटोली गांव ने पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है ।जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी ग्रामीणों का हौसला बढ़ने के लिए गवर्नमेंट स्कूल में पढ़ने वाली 6 छात्राओं को डेढ़ लाख रुपए देकर सम्मानित किया है । वहीं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी का कहना है कि कन्या भ्रूण हत्या को लेकर सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत ग्रामीणों को बार बार जागरूक किया जाता रहा है जिसका परिणाम है कि आज एक हजार लड़को पर 1333 लडकिया है । वही इसी आंकड़े को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से गदगद दिखाई दे रहा है और अपने कर्मचारियों की पीठ थपथपा रहा है।

वही गांव के सरपँच का कहना है कि गांव में समय समय पर मुहिम चला कर लोगो को जागरूक किया जाता है इसी का परिणाम है कि एक हजार लड़को पर 1333 लड़की है,वही स्कूल की प्रिंसिपल का कहना है कि गांव के सरकारी स्कूल में भी 380 लड़की पड़ती है जबकि 253 लड़के।उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि सेक्स रेशो में सुधार हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here