Home Faridabad फरीदाबाद में कांवड़ यात्रा की तैयारियां मुकम्मल, पुलिस ने सुरक्षा का कसा...

फरीदाबाद में कांवड़ यात्रा की तैयारियां मुकम्मल, पुलिस ने सुरक्षा का कसा कड़ा पहरा”

106
0

Faridabaad, 10 July-फरीदाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने यात्रा के लिए पूरा रूट मैप तैयार कर लिया है। जिन जगहों पर ज्यादा भीड़ रहती है या जहां ट्रैफिक जाम की संभावना होती है, वहां विशेष बैरिकेटिंग की गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है।

पुलिस का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न हो। ट्रैफिक डीसीपी जयवीर राठी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा समीक्षा प्रतिदिन की जा रही है और फील्ड में 250 से अधिक पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके साथ ही, जो शिविर रास्ते में लगाए जा रहे हैं, उनके आयोजकों को ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। रूट प्लान सभी संबंधित लोगों के साथ साझा किया जा चुका है। फरीदाबाद से गुजरने वाले सभी मार्गों को पूरी तरह से सुरक्षित और नियंत्रित किया गया है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here