Home Crime चरखी दादरी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर पुलिस...

चरखी दादरी में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर पुलिस की कार्रवाई, दस्तावेजों की जांच शुरू

130
0

चरखी दादरी  | हरियाणा पुलिस ने चरखी दादरी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई इलाकों में सर्च अभियान चलाया। शहर के विभिन्न हिस्सों में बनी झुग्गियों में पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की और संदिग्ध नागरिकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनकी आईडी जब्त की गई है।

फर्जी आईडी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन व्यक्तियों के पास संदिग्ध या फर्जी दस्तावेज पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत कई लोगों से पूछताछ भी की गई है।

तनावपूर्ण माहौल के चलते सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालिया तनाव और सुरक्षा चिंताओं के मद्देनज़र, पुलिस और खुफिया एजेंसियां हरकत में हैं। अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और अन्य विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

सिटी थाना पुलिस की ओर से सघन जांच अभियान

इस कार्रवाई का नेतृत्व एएसआई प्रदीप कुमार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शहर की कई बस्तियों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। झुग्गियों में रहने वाले प्रवासियों से दस्तावेज दिखाने को कहा गया और जिनके दस्तावेज संदिग्ध प्रतीत हुए, उन्हें कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

जांच के बाद होगी अगली कार्रवाई

एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि झुग्गियों में रहने वाले लोगों की पहचान, उनके दस्तावेजों की वैधता और नागरिकता की जांच की जा रही है। दस्तावेजों की पुष्टि के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here