झज्जर (एकता): कहते हैं जब कोई इंसान किसी से सच्चे मन से प्यार करता है, तो वह रंग-रूप, उम्र या सरहद की सीमान नहीं देखता। वह प्यार के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाता है। ऐसा ही कुछ हरियाणा के सुनील (36) ने कर दिखाया। दरअसल हरियाणा के छोरे का जापानी गुड़िया पर दिल आ गया।

उसने जापान की लड़की रेयोको ओकामोतो के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। लेकिन अब ये शादी गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं शादी में जापानी परिवार ने हरियाणवी गानों पर जमकर डांस किया। परिवार के सभी सदस्य इस शादी से काफी खुश नजर आए। सुनील का परिवार झज्जर में रहता हैं। सुनील के दो भाई भी हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। जब सुनील ने जापानी लड़की के बारे में घर बताया तो उसके परिवार ने कहा कि हम बार करेंगे।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी की शुरुआत
सुनील यादव की मुलाकार जापान की रेयोको से एक डेटिंग साइट पर हुई थी। वह इंजीनियर हैं और सिंगापुर की राकुटन कंपनी में काम करता हैं। लड़की भी सिंगापुर में ही काम करती है। दोनों की दोस्ती एक डेटिंग ऐप पर हुई और धीरे-धीरे वह प्यार में बदल गई। पहली ही मुलाकात में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों आपस में मिलते रहे। उन्होंने एक दिन साथ रहने का फैसला किया।

सुनील ने बताया कि सांस्कृतिक भिन्नता के चलते उन्हें शुरुआत में कुछ अटपटा लगा था। लेकिन जब मिलते रहे तो उसे उसके साथ रहना अच्छा लगने लगा। दोनों ने शादी करने की सोची। रयोको को हिंदी नहीं आती है। रयोको का कहना है कि हिन्दुस्तानी संस्कृति को सीखने और समझने की कोशिश कर रही हूं। सुनील की मां का कहना है कि वह मेरी भाषा थोड़ी-थोड़ी समझ लेती है।








