Home Crime आरोपी राम रहीम की पैरोल के खिलाफ हाईकोर्ट में SGPC ने दायर...

आरोपी राम रहीम की पैरोल के खिलाफ हाईकोर्ट में SGPC ने दायर की याचिका

198
0

हरियाणा (एकता): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। बता दें कि यौन शोषण और पत्रकार की हत्या के मामले में जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आए राम रहीम के खिलाफ SGPC ने याचिका दायर की है। उन्होंने पैरोल दिए जाने को लेकर हरियाणा सरकार पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने राम रहीम को पैरोल देने संबंधी आदेश रद्द करने की मांग की है।

आरोपी राम रहीम की पैरोल के खिलाफ याचिका दायर

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य बीएस सियालका ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया कि सरकार ने पैरोल देने के नियमों का उल्लंघन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here