अंबाला (एकता): अंबाला में एक बार फिर एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट जलमग्न हो गई। दरअसल आज सुबह हुई बारिश से लोगों की दुकानों में पानी घुस गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को हुई आधे घंटे की बारिश ने पूरे शहर को पानी से भर दिया।
बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले आई बा+ढ़ के नुकसान से व्यापारी उभरे नहीं थे कि फिर से दुकानों में पानी आने की वजह से लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है। दुकानदारों ने मीडिया से अपना दुख व्यक्त किया। जलभराव से उन्हें काफी नुकसान होगा जिससे खरीददार नहीं आएंगेआयेगे ही नहीं ऐसे में प्रशासन को नालों की सफाई समय पर करवानी चाहिए ताकि ये स्तिथि न बने।







