Home Crime अंबाला में बंद पड़ी बिल्डिंग में कंकाल मिलने से फैली सनसनी (देखें...

अंबाला में बंद पड़ी बिल्डिंग में कंकाल मिलने से फैली सनसनी (देखें वीडियो)

155
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में काफी महीनों से बंद पड़े मकान या खंडरों में लाशें मिलने का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला के पालिका विहार के नजदीक एक निर्माणधीन बिल्डिंग में कंकाल मिला। लोगों ने इसकी सूचना अंबाला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कंकाल को कब्जे में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि कंकाल 5 से 6 महीने पुराना है। ज्यादा जानकारी देते हुए एसएचओ राम कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पालिका विहार के नजदीक एक निर्माणधीन बिल्डिंग में एक कंकाल पड़ा हुआ है। जिसमें जांच करने पर पता चला कि ये कंकाल एक पुरुष का है और 5 से 6 महीने पुराना है। फिलहाल कंकाल को जांच के लिए भेजा जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here