Home Crime जमीन विवाद बना मौत की वजह: भतीजों ने जिंदा जलाया, इलाज के...

जमीन विवाद बना मौत की वजह: भतीजों ने जिंदा जलाया, इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत

108
0

फरीदाबाद | बल्लभगढ़ निवासी एक बुजुर्ग की राजस्थान के अलवर में जमीन विवाद को लेकर उसके ही भतीजों ने आग लगाकर हत्या कर दी। पीड़ित को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 60 वर्षीय रामस्वरूप के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलवर का रहने वाला था लेकिन पिछले 40 वर्षों से बल्लभगढ़ सेक्टर-3 में अपने परिवार के साथ रह रहा था।

रामस्वरूप की बेटी शिमला ने बताया कि 6 अप्रैल को वह अपने भतीजे सोहन के बेटे के कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने अलवर गया था। 29 अप्रैल को सोहन की बहन के भात कार्यक्रम के दौरान, सोहन ने रामस्वरूप को शराब पिलाई और देर रात अपने भाई कालिया के साथ मिलकर उसे आग के हवाले कर दिया।

गंभीर रूप से झुलसे रामस्वरूप को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 5 मई की रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या के पीछे संपत्ति विवाद को कारण बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here