Home Crime पानीपत: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर ईडी की...

पानीपत: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर ईडी की गिरफ्त में, दिल्ली के होटल से हुई गिरफ्तारी

209
0

पानीपत | हरियाणा की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि छौक्कर को दिल्ली स्थित एक होटल से हिरासत में लिया गया।

1500 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला करीब 1500 करोड़ रुपये की अवैध धनशोधन से जुड़ा है। धर्म सिंह छौक्कर हरियाणा की समालखा विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं।

ED पहले भी धर्म सिंह छौक्कर के कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। एजेंसी लंबे समय से उनके खिलाफ चल रही जांच में जुटी थी और अब सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here