Home politics हरियाणा लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों प्रदेश सरकार पर बरसे… लगाया ये आरोप

हरियाणा लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों प्रदेश सरकार पर बरसे… लगाया ये आरोप

143
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने पलवल के विश्राम गृह में प्रेस वार्ता में भाजपा  सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजकुमार सैनी ने कहा कि भेदभाव के मामले में मनोहर लाल खट्टर पहले मुख्यमंत्रियों से भी आगे निकल गए ।
राजकुमार सैनी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास वाले जो 85 पार कहते थे उनको हमारे बिना 40- 41 सीट विधानसभा में मिली,  लेकिन जो जमुना पार पहुंचाने की कहते थे उन्हें नोट और मंत्रालय मिल गए,अब इन्होंने प्रदेश को लूटने में कोई कसर नही छोड़ी। अब इनके राज में किसान, जवान, छात्र व सभी तबका सड़क पर है । महिला सशक्तिकरण का वादा इनका किस तरह फ्लॉप है,  उसका अंदाजा महिलाओं के साथ हो रहे अत्या+चारों से लगाया जा सकता है। हालांकि राजकुमार सैनी इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल के बारे में कुछ नही बोले,  जिससे बहुत से राजनैतिक कयास लगाए जा रहें हैं । ऐसे में  राजकुमार सैनी सैनी क्यों इस तरह की बयानबाजी कर सभी पूर्व की सरकारों व मौजूदा भाजपा जजपा सरकार पर आरोप लगा रहें हैं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यकाल पर चुप्पी क्यों है यह राजनीति के गर्भ में छिपा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here