Home Haryana रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल में टीबी मरीजों के साथ सरकार कंधे से...

रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल में टीबी मरीजों के साथ सरकार कंधे से कंधा मिलाकर दे रही योगदान

218
0

अंबाला (अंकुर कपूर): देश से टीबी को भगाने के लिए सरकार कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही है। इसी कड़ी में रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल हर महीने डेढ़ से दो लाख का राशन टीबी मरीजों को देता है, जो अपना इलाज कराने में असमर्थ है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल के सदस्य निक्षय मित्र बन गए और अंबाला के 502 टीबी मरीजों को गोद ले लिया। उनके इलाज के लिए पांचवीं किश्त एसपी अंबाला के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2025 में भारत को टीबी मुक्त करने में रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल ने आज एक बार फिर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल ने लाखों रुपये का राशन एसपी अंबाला के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को सौंपा। बड़ी बात ये है कि रोटरी क्लब अंबाला द्वारा बांटी जा रही ये राशन सामग्री हरियाणा भर में सबसे ज्यादा है जिसकी प्रशंसा गवर्नर महामहिम हरियाणा बंडारू दत्तात्रेय और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तक सभी कर चुके है। बकायदा इसके लिए रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल के सदस्यों को विभिन्न मंचो से सम्मानित भी किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here