रोहतक। हत्या और दुष्कर्म के मामलों में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज फरलो की अवधि समाप्त होने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में वापस लौटेंगे। उन्हें 9 अप्रैल को 21 दिनों की फरलो दी गई थी, जो अब पूरी हो चुकी है।
सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच राम रहीम सिरसा से सुनारिया जेल में वापसी करेंगे। जानकारी के अनुसार, गुरमीत राम रहीम अब तक कुल 13 बार जेल से बाहर आ चुके हैं।
इससे पहले, 2 जनवरी 2025 को उन्हें 30 दिनों की पैरोल मिली थी, जिसमें उन्होंने 10 दिन सिरसा और 20 दिन उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में बिताए थे। जबकि इस बार की फरलो अवधि के दौरान वह सिरसा स्थित डेरा परिसर में ही रहे, जहां उन्होंने अपने अनुयायियों से मुलाकात की और डेरा का स्थापना दिवस भी मनाया।







