Home Haryana हरियाणा के बेटे हेमंत राणा ने पिता के सपने को किया साकार,...

हरियाणा के बेटे हेमंत राणा ने पिता के सपने को किया साकार, Air Force में बना लेफ्टिनेंट

233
0

कुरुक्षेत्र (एकता): इस दुनिया में इंसान के लिए असंभव नाम की कोई चीज नहीं है। अगर वह किसी चीज को करने की ठान ले तो फिर उसे कोई भी नहीं रोक सकता। ऐसा ही कुछ हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के हेमंत राणा ने कर दिखाया। मीडिया सूत्रों के अनुसार हेमंत राणा का चयन लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ। बता दें कि युवक का सिलेक्शन जनवरी 2019 में एनडीए के लिए चयनित हुआ।

हेमंत की इस उपलब्धि से उनके परिवार में काफी खुशी है। शनिवार को आईएमए देहरादून में उन्हें कमीशन मिला। जानकारी के मुताबिक हेमंत के गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। लेफ्टिनेंट के लिए उसने लिखित परीक्षा पास की। इतना ही नहीं हेमंत ने देहरादून से 4 साल का कड़ा प्रशिक्षण हासिल किया। बता दें कि हेमंत के पिता का सपना था कि उनका बेटा भी सेना में भर्ती हो। क्योंकि उनका वायुसेना में जाने का सपना सच नहीं हो पाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here