हरियाणा | राज्य में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मौसम में बदलाव की संभावना है और 1 से 3 मई के बीच कई जिलों में बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाओं और आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है।
कहां-कहां बरसेगा पानी?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 मई को राज्य के 16 जिलों – पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार – में बारिश होने की संभावना है।
वहीं जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
2 मई को बारिश का दायरा बढ़ेगा और कुल 18 जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है, जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं। 3 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, बीते बुधवार को राज्य में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। हालांकि औसतन तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। इस दौरान सिरसा सबसे गर्म जिला रहा।







