Home Uncategorized गुरुग्राम: सेक्टर 102 की झुग्गियों में भीषण आग, कई झुग्गियां जलकर राख

गुरुग्राम: सेक्टर 102 की झुग्गियों में भीषण आग, कई झुग्गियां जलकर राख

104
0

गुरुग्राम। शहर के सेक्टर 102 स्थित झुग्गी बस्ती में  तड़के भीषण आग लग गई, जिससे दर्जनों झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को जान बचाने के लिए झुग्गियों से भागना पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की करीब छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, धधकती आग की वजह से कुछ स्थानों पर अब भी धुआं उठ रहा है।

सुबह 4 बजे लगी थी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग सुबह लगभग 4 बजे लगी, जिसने कुछ ही मिनटों में कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। झुग्गियों में रखे लोगों के घरेलू सामान, कपड़े और दस्तावेज पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

कारणों की जांच जारी

फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी भी प्रकार की जानी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि घटनास्थल की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और प्रभावित लोगों को अस्थायी सहायता मुहैया कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here