अंबाला (एकता): ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बता दें कि नंगल डैम में काम के चलते 11 ट्रेनें रद्द हो गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सरहिंद-दौलतपुर चौक रेलवे सेक्शन एक बार फिर प्रभावित हुआ है। बता दें कि नंगल डैम के पास बिजली से संबंधित काम किया जाएगा। हर दिन चलने वाली ट्रेनों को एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया है।
खास बात यह है कि यह ट्रेनें नौकरी पर जाने वाले लोगों और कॉलेज के छात्रों को लेकर जाती हैं। लेकिन अब अंब अंदौरा-नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले की तरह शुरू हो गया है। यह काम 7 जुलाई से शुरू हुआ था जो कि 21 जुलाई तक पूरा करना था। लेकिन जैसे-जैसे प्रदेश में बारिश और बाढ़ शुरू हुई तो यह काम रोक दिया गया। अब इस काम को 28 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।
जानिए कौन सी ट्रेनें हुई रद्द
अमृतसर-नंगलडैम-अमृतसर ट्रेन 14505 06 का काम 22 से 28 जुलाई तक पूरा नहीं होगा। इसके अलावा ट्रेन नंबर 04513 व 14 दौलतपुर चौक-नंगलडैम-दौलतपुर चौक, 04580 नंगलडैम-अंबाला, 04524 नंगलडैम-अंबाला, 04577 अंबाला-नंगलडैम, 04567 68 अंबाला-नंगलडैम-अबाला और ट्रेन नंबर 04593 94 अंबाला-अंब अंदौरा-अंबाला का काम 17 से 28 जुलाई के बाद ही पूरा होगा।







