कुरुक्षेत्र – चन्द्रिका ( TSN)– कुरुक्षेत्र के पंडित राकेश गोस्वामी का कहना है कि आज बढ अमावस्या का पर्व है. आज कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर सुबह से ही हजारों की संख्या मे लोग दूर-दराज से आ रहे हैं और अपने पितरों की शांति के लिए हवन और पूजा पाठ और दान कर रहे हैं, जिससे घर में सुख शांति बनी रहे.
पितरों की शांति के लिए किया गया पूजन
बढ अमावस्या पर महिलाओं ने पूजा पाठ भी किया और सूरज देवता को जल भी और अर्पित किया. आज के दिन लोग मीठे पानी की छबील और भोजन के भंडारे भी लगते हैं.श्रद्धालु चेतन दास का कहना है कि मैं हर महीने अमावस्या पर सोनीपत से कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर स्नान के लिए और पूजा अर्चना करते हैं,ताकि हमारे पितरों को शांति मिले और घर में सुख शांति बनी रहे.श्रद्धालु सियाराम का कहना है कि कुरुक्षेत्र एक तीर्थ है जो महाभारत काल से चला आ रहा है यहां पर स्नान और पूजा अर्चना और दान पुण्य करने से हजारों गुना अधिक फल प्राप्त होता है!ग्रहण काल में भी जो व्यक्ति यहां पर पूजा अर्चना और दान पुण्य करता है उसको भी कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है.







