Sonipat 21 April— हरियाणा के सोनीपत जिले का स्वर्णप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल तकनीकी शिक्षा की दिशा में एक नया इतिहास रच रहा है। स्कूल प्रबंधन ने अपने छात्रों को एक अनोखा उपहार देते हुए एक AI बेस्ड रोबोटिक टीचर ‘आयरिस’ को कक्षा में पढ़ाने के लिए नियुक्त किया है।
अब बच्चों को अंग्रेजी भाषा में पढ़ाने का कार्य यह रोबोटिक शिक्षक करेगा। यह न केवल छात्रों के सवालों के जवाब देने में सक्षम है, बल्कि एक संवादात्मक अनुभव भी प्रदान करता है जिससे बच्चे काफी उत्साहित हैं।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, यह रोबोट लाखों की कीमत का है और इसे एक शैक्षणिक नवाचार के रूप में लॉन्च किया गया है। सोनीपत का यह पहला और हरियाणा का अग्रणी स्कूल है, जहां बच्चों को कक्षा में AI रोबोट के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है।
छात्रों का कहना है कि यह उनके लिए एक नया और रोमांचक अनुभव है। हालांकि वे मानते हैं कि इंसान की जगह कोई नहीं ले सकता, लेकिन अगर सही तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाए तो यह भविष्य की शिक्षा प्रणाली को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।







