Home Haryana “शहादत का बदला मिला, सरकार का कदम सराहनीय” : शहीद लेफ्टिनेंट विनय...

“शहादत का बदला मिला, सरकार का कदम सराहनीय” : शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता

227
0

करनाल  | करनाल निवासी और हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने भारत सरकार की कार्रवाई को लेकर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को जो कायराना हमला हुआ था, जिसमें उनके बेटे की जान गई, उसका करारा बदला हमारी सेना और सरकार ने लिया है।

राजेश नरवाल ने कहा, “जिन्होंने आतंकवाद को पनाह दी और भारत के निर्दोष नागरिकों पर हमला किया, उन्हें अब करारा जवाब मिला है। सेना की कार्रवाई काबिलेतारीफ है।”

उन्होंने आगे कहा कि सीजफायर एक कूटनीतिक कदम है, लेकिन यदि पाकिस्तान दोबारा ऐसी हरकत करता है, तो उसे पूरी ताकत से जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने तीनों सेनाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका मनोबल देश की असली ताकत है।

पहलगाम में शहीद हुए थे विनय नरवाल

बता दें कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। वे अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने गए थे, जहां आतंकियों ने 26 लोगों की जान ले ली थी। शहादत की इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा था, जिस पर अब भारत ने ठोस कार्रवाई कर जवाब दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here