अम्बाला, 6 जनवरी –सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का आज प्रकाश उत्सव पूरे विश्व में बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है.सिख समाज के लोगों के साथ साथ दूसरे धर्मों के लोग भी आज गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक गुरबाणी और शब्द सुनकर निहाल हो गए. उसके बाद संगत ने गुरु का लंगर भी ग्रहण किया. सभी गुरुद्वारों में आज भारी संख्या में संगत पहुंची. इसी कड़ी में आज पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया ! पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में महान जत्थों ने कीर्तन कर संगता नू निहाल किया.
आज पूरे विश्व में सिक्खों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है. कईं दिन पहले ही सिख समाज द्वारा इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाती है. जगह जगह प्रभात फेरियां निकाली जाती है और नगर कीर्तन निकले जाते हैं. इसी कड़ी में आज अंबाला कैंट के पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया ! इस मौके पर भारी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु की बाणी का आनंद लिया उसके बाद गुरु का लंगर छका ! पंजाबी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान BS बिंद्रा ने सभी देश वासियों को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव की बधाई दी.उन्होंने कहा कि सिक्खों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी एक महान कवि थे और एक महान योद्धा थे ! उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने मुगलों के जुल्म के खिलाफ अपने पिता और चार बच्चों की शहादत देकर देश की रक्षा की ! उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दी गई शिक्षा के अनुसार हमे चलना चाहिए !







