सिरसा 26 दिसंबर —-पत्रकारों से वार्ता में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की सोच समान विकास की है। सिंचाई पानी के मामले में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। समान रूप से किसानों को सिंचाई पानी मिलेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कांग्रेस और उनके नेताओं पर कटाक्ष किया। रोहिंग्या मुसलमानों को हरियाणा से भाजपा द्वारा निकालने के सवाल पर मंत्री श्रुति चौधरी टाल गई और उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के लिए काम करती है.भाजपा सरकार ने प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची के 24 हजार युवाओं को नौकरियां दी है। कांग्रेस द्वारा हरियाणा में गलती से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के सवाल पर मंत्री श्रुति ने कहा कि गलती से सरकार नहीं बनी है लोगों ने जनसमर्थन दिया है कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है।
देश की संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि देश की संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा संविधान और बाबा साहिब आंबेडकर की बात करने वाली कांग्रेस के शासन में सर्वाधिक संविधान संशोधन हुए। उन्होंने कहा कि रोहतक में संविधान स्मारक पर बाबा साहिब की मूर्ति को लगने से रोकने वाले कौन लोग थे। किरण चौधरी ने नाम लिए बिना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी वरिष्ठ नेता पीड़ा महसूस करते हैं लेकिन खुल कर नहीं कह पाते। नेता प्रतिपक्ष का भी चुनाव इसी वजह से रुका हुआ है।
वही पूर्व विधायक चिरंजीवी यादव ने भी पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उनके निधन से हर किसी नेता को झटका पंहुचा है। ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता कैप्टन अजय यादव की राजनीति की शुरुआत उनकी पार्टी से ही हुई थी जब भी ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात होती थी उनसे काफी सिखने को मिलता था।
भाजपा ने देश और प्रदेश को धर्म के नाम पर किया बांटने का प्रयास
रोहिंग्या मुसलमानों को हरियाणा से भाजपा द्वारा निकालने के सवाल पर चिरंजीवी यादव ने कहा कि भाजपा की हमेशा से ही आदत रही है कि भाजपा ने देश और प्रदेश को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास किया है। भाजपा ने हमेशा समाज में जहर घोलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इसका काफी नुकसान हो चुका है और भाजपा को इस टॉपिक को लेकर बचना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा भी जानती है कि EVM के दुरुपयोग के चलते ही हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के बीच हुए विवाद को लेकर पूर्व विधायक चिरंजीवी यादव ने कहा कि इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस उदयभान ही ज्यादा बता सकते है। हरियाणा में संभावित निकाय चुनाव को लेकर पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की निकाय चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर भी काफी अच्छी तैयारी की थी लेकिन उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आए लेकिन निकाय चुनाव को लेकर तैयारी अच्छी है।







