Home Haryana गुरुग्राम के मॉल में क्लब पर सीएम फ्लाइंग की रेड, भारी मात्रा...

गुरुग्राम के मॉल में क्लब पर सीएम फ्लाइंग की रेड, भारी मात्रा में शराब और हुक्का बरामद

244
0

Gurugram, 21 April –डीएलएफ फेज-1 स्थित डीटी मेगा मॉल में सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा की गई छापेमारी से हड़कंप मच गया। रेड के दौरान टीम ने क्लब से भारी मात्रा में बीयर, शराब, फ्लेवर हुक्का और तंबाकू जब्त किया। साथ ही मौके से 25 युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

सूचना मिलने पर कि मॉल की दूसरी मंजिल पर अवैध रूप से क्लब चलाया जा रहा है जहां खुलेआम शराब परोसी जा रही है और प्रतिबंधित हुक्का परोसा जा रहा है, सीएम फ्लाइंग की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि क्लब में कई टेबलों पर हुक्के चालू हालत में थे।क्लब के काउंटर पर मौजूद युवक ने खुद को नकुल शर्मा, निवासी द्वारका दिल्ली बताया और कहा कि वह क्लब का मैनेजर है। मालिक का नाम राहुल बताया गया, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं मिला। नकुल के अनुसार पहले क्लब का नाम ‘स्ट्रोम’ था, पर अब किस नाम से संचालन हो रहा है, इसकी जानकारी उसके पास नहीं थी।टीम ने क्लब संचालन और हुक्का सर्विंग से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन मौके पर कोई वैध कागज़ात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर क्लब मालिक की तलाश शुरू कर दी है।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर क्लब मालिक की तलाश शुरू की

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 223बी, 271, 272, एक्साइज एक्ट की धारा 61(4) और कोटपा एक्ट की धारा 21ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ कर दी गई है और जल्द ही दोषियों को कड़ी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here