कुरुक्षेत्र, 30 नवंबर –अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में ब्रह्मसरोवर के तट पर देश व प्रदेश से विभिन्न कलाकार शिल्पकार अपनी कलाकृतियों लेकर पहुंचे हैं। एक और जहां जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की बात कही जा रही है। तो वहीं चोर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दुकानों पर हाथ साफ कर रहे हैं।
करीब 75 हजार रुपए का समान ले उड़े चोर
ब्रह्म सरोवर के पश्चिमी छोर पर आर्टिफिशियल की दुकान पर चोरों ने हाथ साफ किया करीब 75000 का आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोर लें उड़े। जानकारी देते हुए रेवाड़ी से आई दुकानदार राजबाला ने बताया ने बताया कि पिछली बार के मुकाबले इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती में सुरक्षा व्यवस्था के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। चोरी की इस वारदात से उन्हें बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। जब उन्होंने केडीबी प्रशासन से इसकी शिकायत की तो उन्होंने उनसे कहा कि वह स्लॉट में आकर रखवाली नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट 112 की टीम को सूचित करने के बाद अब पुलिस को अपनी शिकायत देंगे.वही मौके पर पहुंचे डायलॉग 112 के कर्मचारी सुरेश ने बताया कि सूचना मिलती ही मौके पर पहुंचे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल कर चोर का पता लगाया जाएगा।







