Home Ambala 2000 के पुराने नोटों को ब्लैक में कमीशन देकर बदलवाने आए 5...

2000 के पुराने नोटों को ब्लैक में कमीशन देकर बदलवाने आए 5 लोग ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

217
0

अंबाला (एकता): अंबाला जिले में 2000 के पुराने नोटों को ब्लैक में कमीशन देकर बदलवाने आए 5 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े। मीडिया सूत्रों के अनुसार 2000 के नोट चलन से बाहर होने के बाद सितंबर महीने तक उन्हें बदलवाया जा सकता था। लेकिन ऐसा किया नहीं गया, बल्कि कुछ लोग ब्लैक मनी छुपाने के लिए कमीशन देकर पुराने 2000 के नोटों को बदला रहे हैं।

ऐसे ही कई लोगों को सीआईए 2 ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर किंगफिशर के नजदीक से 5 लोगों को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक इन लोगों के कब्जे से लगभग 45 लाख रुपए और 7 फोन दो गाड़ियां और 2 लैपटॉप भी बरामद किए हैं। इस मामले को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है और वहीं से आगे की जांच जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here