Ambala, 18 April-हरियाणा के अब 39बस स्टैंड को वाईफाई जोन बनाने की तैयारी चल रही है, इसके साथ ही अंबाला ब्लॉक वन के सभी आंगनवाड़ियों को ऑनलाइन कर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम किया जाएगा। Bsnl और सरकार मिल कर इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे है।
हरियाणा के 39 बस स्टैंड अब फुल्ली वाईफाई होने जा रहे है, दरअसल BSNL सरकार के साथ मिलकर अब बस स्टैंड को भी वाईफाई जोन बनाने जा रहा है, जिससे लोगों को काफी फायदा होगा इसके साथ ही अंबाला जोन 1 की भी सभी आंगनवाड़ी को भी ऑनलाइन किया जा रहा है, जिसमें वाईफाई और कैमरा लगाए जायेगे ताकि हर चीज का डेटा समय समय पर मिलता रहेगा और हर आंगनवाड़ी पर आसानी से नजर रखी जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए bsnl के महाप्रबंधक कृष्ण बिहारी मीणा ने बताया कि बीएसएनल खुद को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है. इसी कड़ी के चलते 50 लाख का एक प्रोजेक्ट महिला बाल विकास विभाग के साथ साइन किया है. जिसमें ब्लॉक वन की सभी आंगनवाड़ी को ऑनलाइन किया जाएगा. वहीं बस स्टैंड को भी वाईफाई जोन बनाने का कार्य किया जा रहा है।







