Home Faridabad CM फ्लाइंग और मापतोल विभाग टीम ने बल्लभगढ़ अनाज...

CM फ्लाइंग और मापतोल विभाग टीम ने बल्लभगढ़ अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण

170
0
Ballabhgarh Grain Market
Ballabhgarh Grain Market
Faridabad, 18 April-बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में मुख़्यमंत्री उड़न दस्ता और मापतोल विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सी एम फ्लाई की टीम को देख कर अनाज मंडी के आढ़ती भी इकट्ठे हो गए. मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी और मंडी सेकेरेट्री भी मौके पर पहुँच गए। जहाँ पर मुख़्यमंत्री उड़न दस्ता और मापतोल विभाग टीम ने गेहूँ की खरीद कर रहे आड़तियों द्वारा ख़रीदे हुए गेहूँ के कट्टों बजन और तोलने वाला काँटे को चेक किया।
तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह नजारा बल्लभगढ़ की अनाज मंडी का है जहाँ पर मुख़्यमंत्री उड़न दस्ता और मापतोल विभाग ने खादय एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी और मंडी सेकेरेट्री की मौजूदगी में आड़तियों के चालान काटे और गेहूँ के कट्टों का बजन चेक किया। वहीं मंडी सेकेरेट्री इंदरपाल ने बताया कि आज मुख़्यमंत्री उड़न दस्ता और मापतोल विभाग ने अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया और उन्होंने आड़तियों के काटे और गेहूँ के कट्टों का बजन चेकिंग की जोकि मौके पर मंडी में सही पाया गया .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here