करनाल (अकुंर कपूर): करनाल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंचने से पहले रेलवे स्टेशन पर धमाके की आवाज से यात्रियों में हंगामा मचा। दरअसल ट्रेन के स्वागत के लिए रखे गुब्बारों में अचानक आग भड़क गई। बता दें कि ट्रेन के स्वागत के लिए सैकड़ों गुब्बारे फुलाए गए थे। गुब्बारों में हिलियम गैस भरी थी।
करनाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंजतार कर रहे प्रत्यक्षदर्शियों में से दिलखुश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति यहां बैठकर बीड़ी पी रहा था तभी अचानक गुब्बारों में आग लग गई। जिससे स्टेशन पर तेज धमाके की आवाज से यहां बैठे सब लोग डर गए।
सैकड़ों की संख्या में यहां बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। तभी अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर सब यात्री डर गए। वही रेलवे स्टेशन पर धमाके की आवाज आने के मामले में मनवीर सिह सब इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि स्टेशन पर वीआईपी गेस्ट आने थे। उनके स्वागत के लिए गुब्बारे टंगे हुए थे। किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।







