यमुनानगर (अंकुर कपूर): यमुनानगर जिले के साढ़ौरा थाने के SHO धर्मपाल के रिश्वत कांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि छछरौली थाना के एसएचओ भूपेंद्र राणा का ड्राइवर 10,500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
यमुनानगर विजिलेंस की टीम को नगला गांव के रहने वाले लुकमान ने शिकायत दी थी कि मुझ पर संजीव कुमार जबरन पैसे लेने का दबाव डाल रहा है। विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि संजीव कुमार ने 1 लाख की डिमांड की थी लेकिन 30,000 में समझौता हुआ। 19,500 पहले ही दे दिए गए थे 10,500 आज देने थे। लेकिन संजीव कुमार छुट्टी पर होने की वजह से उन्होंने ये पैसे अपने जानकार को देने की बात कही। टीम उस व्यक्ति को साथ संजीव कुमार के गांव भोगपुर लेकर गई और उसे वहीं से गिरफ्तार किया।
विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर सतपाल का कहना है कि संजीव कुमार रात के समय स्क्रीन प्लॉट पर गया और बंद पड़ी जेसीबी को कब्जे में लिया। उनसे जबरन पैसे की डिमांड करने लगा। कल देर शाम करनाल की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सढौरा थाने के एसएचओ धर्मपाल को 50,000 की रिश्वत लेते पकड़ा था। अभी 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि महज 30 किलोमीटर के भीतर एक और पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते पकड़ा है। रिश्वतखोर संजीव से टीम गहनता से पड़ताल करेगी।







