अंबाला (एकता): ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब आप घर बैठे अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं। अब आपको परिवहन विभाग के चक्कर काटने की जरूत नहीं पड़ेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार आपको लर्निंग लाइसेंस की सुविधा भी घर पर ही मिल जाएगी। आपको पता होगा कि लाइसेंस के लिए ऑनलाइन टेस्ट होता है।
आपको इसके लिए बाहर आने की जरूरत नहीं है आप इसे घर पर ही दे सकेंगे। जानकारी के मुताबिक लाइसेंस बनने के एक महीने की अवधि के बाद स्थायी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी फीस भी ऑनलाइन ली जाएगी। टेस्ट पास करेंगे आपका लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगा।







