Kurukshetra, 18 April-कुरुक्षेत्र के मॉडल टाउन में एक नवनिर्मित मकान में गृह प्रवेश से महज एक रात पहले चोरों ने धावा बोल दिया। चोर रात करीब डेढ़ बजे मकान में घुसे और महंगी मोटर, पीतल की टोटियां, और लकड़ी के दरवाजों के ऑटोमैटिक ताले समेत किचन-बाथरूम की फिटिंग चुरा ले गए। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
मकान मालिक रजत बजाज ने बताया कि 14 अप्रैल को गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त था। इससे एक दिन पहले,13 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे वे अपने परिवार के साथ सफाई करके ताला लगाकर पुराने घर ज्योति नगर लौटे थे। अगली सुबह 9 बजे जब रजत वापस मॉडल टाउन वाले घर पहुंचे, तो मुख्य द्वार का ताला लगा हुआ था।अंदर जाने पर देखा कि एक मोटर, 6 पीतल की टोटियां, 4 दरवाजों के ऑटोमैटिक ताले और बाथरूम-किचन की फिटिंग गायब थी। करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी गई है! चोरों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रजत बजाज का कहना है कि चोरी के बाद सुबह से मैने अपने स्तर पर छानबीन की तो मुझको जब कोई जानकारी नहीं मिली तो हमने पुलिस में शिकायत देने का निर्णय लिया है। परिवार CCTV फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। मुहूर्त वाले दिन घर में इस तरह की घटना ने परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमने मुकदमा दर्ज कर दिया है और CCTV कैमरे के आधार पर छानबीन करी जा रही है जिससे चोरों को जल्द ही पकड़ा लिया जाएगा!







