Home Entertainment टीवी के मशहूर अभिनेता शोएब के शो Ajooni को हुआ एक साल,...

टीवी के मशहूर अभिनेता शोएब के शो Ajooni को हुआ एक साल, Dipika Kakar ने पति को खास अंदाज में दिया Surprise

226
0

हरियाणा (एकता): टीवी के मशहूर कपल इन दिनों अपने शो ‘अजूनी’ को लेकर काफी खुश हैं। हाल ही में उनके शो Ajooni को एक साल हुआ है। बताा दें कि इस खुशी में ‘ससुराल सिमर का’ फेम Dipika Kakar ने अपने पति शोएब इब्राहिम को एक प्यारा सा तोहफा दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने यह तोहफा अपनी फैैमिली के साथ मिलकर दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने youtube पर एक ब्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति को खास Surprise दिया है।

बता दें कि इस ब्लॉग में आपको दीपिका घर को सजाते हुए दिखाई दे रही है। वह अपने बेटे रुहान के कपड़ों पर अपने पति को तोहफा देने के लिए लिखती है ‘तेरे वास्ते कुछ भी’। अभिनेत्री कहती है कि रुहान आज ये ही कपड़े पहनेगा। खास बात यह है कि वह अपने पति के लिए उनके शो से जुड़ा एक खूबसूरत पोस्टर बनवाती हैं। वहीं दूसरी तरफ रिजा और रिहान गुब्बारे फुलाते हैं।

ब्लॉग में दीपिका कहती है कि उनके सरप्राइज से पहले ही शोएब घर आ जाते हैं। इससे उनका पूरा प्रोग्राम खराब हो जाता है। लेकिन फैमिली इसे मैनेज कर लेती है। दीपिका कहती हैं कि शोएब का फोन आया कि अम्मी उठने ही नहीं दे रही है। उसके बाद जब शोएब ऊपर आते हैं तो दीपिका की मम्मी और उसकी सास उसे एक प्यारा सा गुलदस्ता देते हैं। इसके बाद दीपिका के पति शोएब बताते हैं मैं जब अम्मी के पास बैठातो वह मुझे उठने ही नहीं दे रही थी। वह बोल रही थीं कि जब से रुहान आया है तुम हमारे साथ समय बताते ही नहीं। इसके बाद सब एक साथ हंसने लगे।

दीपिका ने बताया कि रुहान के कपड़े उनके पति को काफी अच्छे लगे। शोएब को दीपिका का तोहफा पसंद आता है। इसके साथ ही दीपिका ने बताया कि शोएब की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। यह बात आपको काफी अच्छी लगेगी जब दीपिका ने बताया कि सभी ने कहा रुहान अपनी मम्मी पर है। बता दें कि दीपिका और शोएब की शादी साल 2018 में हुई थी। दोनों पकल की पहली मुलाकात सीरियल ससुराल सिमर में हुई थी। काफी सालों बाद उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here