Home Crime आश्रम के पुजारी पर चार बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने...

आश्रम के पुजारी पर चार बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया

174
0

यमुनानगर  | यमुनानगर के चिक्कन गांव स्थित अजात आश्रम में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां चार बदमाशों ने 17 वर्षों से मौन व्रत रख तपस्या कर रहे पुजारी शिव पुत्र महाराज पर जानलेवा हमला किया। आरोपी चोरी की नीयत से आश्रम में घुसे थे।

पुजारी तपस्या के दौरान रात 10 से 12 बजे के बीच खाना मांगने आए बदमाशों से बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक पीछे से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पुजारी जान बचाने के लिए आश्रम से गांव की ओर दौड़े और इशारे से ग्रामीणों को स्थिति की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चारों हमलावरों को मौके पर दबोच लिया और जमकर धुनाई की। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

प्रतापनगर थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि तफ्तीश जारी है और पता लगाया जा रहा है कि बदमाशों का मकसद केवल चोरी था या कोई और उद्देश्य था। पुजारी की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यह मामला इलाके में तनाव का कारण बना हुआ है और पुलिस जल्द कार्रवाई की आश्वासन दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here