Ambala,17 April-पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आज अंबाला शहर स्थित अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्या निदान के आदेश दिए। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा लोगों को किसी तरह की दिक्कत न आए इसलिए जनता की समस्याएं हर सप्ताह सुनी जाती है। आज भी लोगों की शिकायतें सुनी गई है जनता को किसी तरह की दिक्कत न आने दी जाएगी।
पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आज बरसाती सीजन के दौरान अंबाला की ड्रेनेज व जलभराव की समस्या को लेकर NHAI के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमे NHAI को निर्देश दिया गया कि उनके अंडर आने वाली ड्रेन्स की वे योजना बनाकर सफाई करें ताकि अंबाला को बरसात के सीजन के दौरान दिक्कत न आए।
नेशनल हेराल्ड मामले में कहा ये
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। जिस पर बोलते हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कांग्रेसी अपने आका के आदेश पर प्रदर्शन कर रहे हैं, ये लूट का लाइसेंस मांग रहे हैं। सविंधान लूट की इजाजत नही देता। कोर्ट और एजेंसियां इस मामले को देख रही हैं।एजेंसी किसी के कहने पर काम नही करती। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा उल्टा राहुल गांधी ब्यान दे रहे है। कि जब हम सत्ता में आएंगे तो एजेंसी का ऐसा दुरपयोग करेंगे कि रूह तक कांप जाएंगी। असीम गोयल ने कहा जनता इस प्रकार का पोछा कांग्रेस पर लगाया है कांग्रेस का दाग भी नही रहेगा।







