Home Haryana कोहरे की सफेद चादर में लिपटा पूरा शहर, 5 डिग्री तक लुढ़का...

कोहरे की सफेद चादर में लिपटा पूरा शहर, 5 डिग्री तक लुढ़का पारा, अलर्ट जारी

178
0

रेवाड़ी (अंकुर कपूर): हरियाणा में सर्दी का कहर दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन भरी सर्दी पड़ रही है। दिन में धूप निकलने के बाद भी सर्दी के तेवर तीखे दिख रहे हैं। रेवाड़ी जिले में भी गहरा कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण सुबह के समय हाईवे व ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर वाहन चालक लाइट जला कर निकलते दिखाई दिए।
कोहरे के कारण विजिबिलिटी बिल्कुल लो हो गई है। अपने से 100 मीटर की दूरी का वाहन भी नहीं दिख रहा है। ऐसे में लोग ठिठुरन भरी सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीँ बढ़ते कोहरे पर ट्रैफिक पुलिस भी सतर्क नजर आ रही है और लोगों से अपील कर रही है कि वाहन की गति धीमी रखें और बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए ताकि लो विजिबिलिटी में रिफ्लेक्टर की चमक की मदद से होने वाले हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here