Karnal, 17 April-करनाल अनाज मंडियों में गेहूं. खरीद और उठान में आढ़तियों की ओर से अतिरिक्त गेहूं तौला जा रहा है। यह आरोप भारतीय किसान यूनियन की ओर से लगाया गया है।यूनियन की ओर से करनाल की पांच और कुंजपुरा की दो दुकानों पर पड़े कट्टों की जांच की गई थी। आरोप है कि इनमें 500 से 700 ग्राम तक अतिरिक्त गेहूं तौला गया है। अब इसे लेकर उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। आज वीरवार को यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए शिकायत की।
भाकियू ने किसानों को सतर्क रहने की अपील की
मंडियों में भाकियू जिला चेयरमैन साहब सिंह बाजवा व प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान की संयुक्त अगुवाई में किसानों ने अपने स्तर पर जांच इस दौरान बिक्री हो चुकी गेहूं के भरे कट्टों का तौल जांचा गया। आरोप है कि तौले गए प्रत्येक कट्टे में सरकार की ओर से निर्धारित किए गए वजन से 500 से 700 ग्राम गेहूं प्रति कट्टा अधिक पाया गया। मौके पर संबंधित मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर को बुला कर कार्यवाही करने के लिए शिकायत की गई।भाकियू टीम ने मौके पर मार्केट कमेटी के संबंधित कर्मचारियों को बुलाकर तौल रजिस्टर में तौल में की गई धांधली की शिकायत दर्ज करवाई। तोल जांचने के लिए भाकियू सदस्य डिजिटल कांटा अपने साथ लेकर गए थे।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश का अध्यक्ष रतन मान ने बताया कि हरियाणा की मंडियों में गेहूं तोल की लूट का बहुत बड़ा खेल चल रहा है।अधिकारीयों की गैर मौजूदगी में तोल किया जा रहा है।उन्हें बताया के अगर एक कट्टे में कम से कम 500 से 700 ग्राम की तोल ज्यादा होती है तो कई लाख कट्टो से लाखो रुपये का चूना किसानों को लग सकता है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अपनी फसल की तोल अपने सामने ही करवाएं इसके साथ उन्होंने बताया कि भाकेयू की तरफ से भी अलग अलग कमेटी बना कर मंडियों की गतिविधियों को चेक किया जाएगा।







