Home Haryana CM मनोहर खट्टर ने डिविजनल कमिश्नर और जिला उपायुक्तों की बैठक के...

CM मनोहर खट्टर ने डिविजनल कमिश्नर और जिला उपायुक्तों की बैठक के बाद दिया बड़ा बयान

179
0

चंडीगढ़ (एकता): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने डिविजनल कमिश्नर और जिला उपायुक्तों की बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार खट्टर ने कहा कि पिछला वित्तीय साल अभी खत्म हो रहा है। अगले वित्त साल 2023-24 का बजट पास हुआ उसकी योजना और हमारे संकल्पों को लेकर बात हुई। कई सरकार की योजनाएं जैसे परिवार पहचान पत्र, मेरी फसल मेरा ब्योरा, स्वामित्व योजना पर भी चर्चा की गई। मई महीने में खराब फसल का मुआवजा बांटने का काम हो पूरा गया है।

सभी जिला उपायुक्तों और जिला अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। 11:00 से 1:00 तक हर रोज आम पब्लिक की समस्याएं अधिकारी सुने। इन 2 घंटों में राज्य सरकार की तरफ से कोई वीडियो कॉन्फ्रेंस या बैठक भी नहीं की जाएगी। स्थानीय संस्थाओं को स्वायत्तता और बजट देने पर भी बात हुई। स्थानीय संस्थाओं का बचा हुआ पैसा 31 मार्च तक उनको देने के निर्देश दिए गए। ग्राम स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने के लिए आज ही 200 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी गई है। जिस गांव में कोई इस कम्युनिटी सेंटर नहीं वहां कम्युनिटी सेंटर खोलने के लिए भी प्रस्ताव मंगाने की भी बात हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here