Home Haryana फतेहाबाद से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज बस सड़क किनारे पलਟੀ

फतेहाबाद से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज बस सड़क किनारे पलਟੀ

272
0
फतेहाबाद,21 अगस्त : फतेहाबाद से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज बस आज सुबह टोहाना के पास सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार काफी सवारियों, बस चालक व परिचालक को चोटें लगी। बस पलटते ही ग्रामीण बस की तरफ दौड़े और लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई। जिस पर घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों पर टोहाना के नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया। उधर रोड की खराब हालत से क्षुब्ध लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया, जिस कारण वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई।
दर्जनभर से ज्यादा लोगों को चोटें लगी
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद डिपो की रोडवेज बस आज सुबह फतेहाबाद से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बस रतिया से निकलकर जब टोहाना की तरफ रवाना हुई थी। टोहाना के पास गांव जमालपुर के पास ओवरब्रिज निर्माणाधीन के चलते वाहन जमालपुर से वाया दमकौरा होकर टोहाना निकल रहे हैं। इसी रोड पर चलते हुए रोडवेज बस अचानक  साढ़े 8 बजे के करीब रोड के किनारे मिट्टी धंसने से पलट गई। जिससे वहां चीखोपुकार मच गई। वहां से गुजर रहे व आसपास काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में सवार लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। दर्जनभर से ज्यादा लोगों को चोटें लगी, जिस पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।उधर ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि मेन रोड पर पुल बन रहा है तो उसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था पुख्ता नहीं की गई। वाहन दमकौरा होकर निकल रहे हैं, लेकिन यह रोड सही नहीं है। वैकल्प के तौर पर इस रोड को चौड़ा किया जाना चाहिए था, लेकिन नहीं किया गया। यह रोड सीधा होने की बजाए बल खाती चलती है और ठेकेदार ने इस सड़क के किनारों की मिट्टी भी सही तरीके से नहीं भर्ती की, जिस कारण लगातार यहां वाहन मिट्टी धंसने से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और आज तो रोडवेज बस पलट गई। यदि कोई जान माल का नुकसान होता तो जिम्मेवारी कौन लेता। वैकल्पिक रोड पर भी जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई।
घायल सवारियों ने बताया कि सामने से वाहन आ रहा था, उसे साइड देने के लिए रोडवेज बस चालक ने बस को साइड में उतारा, लेकिन मिट्टी कच्ची होने के चलते धंस गई, जिस कारण बस रोड के किनारे पलट गई। घायल शकुंतला ने बताया कि वह फतेहाबाद से पटियाला जाने के लिए सवार हुई थी। अचानक ही बस पलटी तो उसे पता नहीं चला। कुछ देर के लिए वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो देखा कि लोग सामने वाला शीशा तोड़कर वहां से निकल रहे थे। बाद में उसे भी निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here