Kaithal,16 April-कैथल समाज कल्याण जिला अधिकारी एस.के धीमान ने बताया कि पहले पेंशन बनाने की प्रक्रिया काफी जटिल थी और उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे,लेकिन अब डिजिटलाइजेशन के ऊपर मौजूद नायब सरकार काम कर रही है। जिसे ऑनलाइन पेंशन बन रही है, इन सबको फैमिली आईडी से जोड़ दिया गया है, जैसे बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग पेंशन,, विधुर पेंशन, ऐसी कई पेंशन समाज कल्याण विभाग के द्वारा जो चलाई जा रही है। उनका डाटा फैमिली आईडी से हमारे पास आ जाता है और हम लोगों को बुलाकर उनकी पेंशन लगा देते हैं.अब प्रक्रिया काफी सरल हुई है जिससे आम जनमानस को सहूलियत हुई है।
कैथल समाज कल्याण जिलाधिकारी एस.के धीमान ने बताया राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफ़बीएस) के तहत, ग़रीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के मुखिया की मृत्यु होने पर आर्थिक सहायता दी जाती है. इस योजना का मकसद, परिवारों को सामाजिक सुरक्षा देना और उनके जीवन निर्वाह में मदद करना है। हमारे पास केंद्र सरकार के माध्यम से एक करोड रुपए की राशि भेजी गई थी जो हमने लाभार्थियों को वितरित कर दी है।जिले मैं पेंशन का लाभ ले रहे लाभार्थियों के आंकड़ों पर बोलते हुए कैथल समाज कल्याण जिला अधिकारी एस.के धीमान ने बताया कि जिले भर के बुढ़ापा पेंशन की बात की 1लाख ,17 हजार 689लोग बुढ़ापा पेंशन का लाभ ले रहे हैं। विधवा पेशन 47हजार 650 और विकलांग पेशन 9हजार 905 अभी तक लाभ रहे है।







