Palwal, 16 April-पलवल में पटवारी द्वारा भ्र्स्टाचार का एक और बड़ा मामला सामने आया है जहाँ काम की एवज में अवैध रूप से पैसे की मांग करते हुए पटवारी और उसके असिस्टेंट ने पैसे न देने पर एक वकील के साथ मारपीट की है। इस झगड़े के दौरान पीड़ित वकील के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं जिसके बाद पीड़ित वकील ने सामान्य अस्पताल पलवल में अपना मेडिकल कटवाकर पुलिस को शिकायत देने की बात कही है।
पीड़ित वकील राजकुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की वह गत 27 मार्च को पटवारी महेश कुमार के कार्यालय पर जमीन की 24 मोटेशन चढ़वाने की बावत गया था. जिसपर पटवारी महेश ने उनसे कहा की 15 दिन में वो सभी मोटेशन चढ़ा देंगे. इसकी एवज में आपको 55000 रुपये देने होंगे, जिसपर उनकी सहमति बन गयी.अब 15 अप्रैल को पीड़ित ने पटवारी को 50000 हजार रूपए दे दिए और आज यानी बुधवार सुबह उसने पटवारी को बचे हुए 5000 रुपये देकर मोटेशन के कागजात मांगे लेकिन पटवारी ने कहा की और पैसे देने होने आपका काम जब होगा,जिसपर पीड़ित ने मना किया तो उनकी आपस में कहासुनी हो गयी और पटवारी व् उनके भाई व् असिस्टेंस ने उनके साथ मारपीट की जिससे उनको काफी चोटें लगी है। पीड़ित वकील का कहना है की पटवारी अवैध रूप से उनसे पासी ले रहा था कोई सरकारी फीस नहीं है क्योँकि मोटेशन की फीस रजिस्ट्री के समय ही कट जाती है।







